बस 5 अगस्त का इंतजार और चांद के ऑर्बिट में कदम रखेगा चंद्रयान-3

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से घूमने की प्रक्रिया के बाद चंद्रमा की ओर रवाना कराने के घंटों बाद भी यान सामान्य तरीके से काम कर रहा है

अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया में  सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया

यह प्रक्रिया तब पूरी गई जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी (पेरिजी) के सबसे करीब था

इस प्रक्रिया के तहत अंतरिक्ष यान को एक ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया जिसमें यह चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश करेगा

चंद्रयान को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने की प्रक्रिया तब शुरू होगी जब वह चंद्रमा के सबसे नजदीक होगा

चंद्रयान-3 ने पृथ्वी के आसपास अपनी कक्षाओं का चक्कर पूरा कर लिया है.और अब वह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है

चंद्रमा के करीब पहुंचने के लिए पांच अगस्त 2023 को लूनर-ऑर्बिट इंसर्शन की प्रक्रिया को अंजाम देने की योजना है

23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा

चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला गया और अब वह उस पथ पर अग्रसर है जो उसे चंद्रमा के करीब ले जाएगा