Chandrayaan-3 के आखिरी 10 मिनट, जानिए क्या है बड़ा चैलेंज

Chandrayaan-3 चांद को छूने के अपने मिशन पर निरंतर आगे बढ़ रहा है.

9 अगस्त का दिन Chandrayaan-3 के लिए बेहद खास है.

इस दिन चंद्रयान-3 अपनी ऑर्बिट बदलेगा.

इस पूरे मिशन के दौरान चंद्रयान-3 के लिए 10 मिनट बहुत महत्वपूर्ण होंगे.

इन 10 मिनटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और इसरो इसको लेकर पूरी तरह तैयार है.

उन 10 मिनटों में रोवर अलग होगा और इसी दौरान चंद्रयान की लैंडिंग होगी.

इस वक्त चंद्रयान की स्‍पीड बहुत कम कर दी जाती है और उसे चांद की सतह पर धीरे-धीरे उतारा जाता है.

लैंडिंग के दौरान जगह का चयन भी सावधानी से करते हैं, जिससे कोई दिक्कत न हो.

चंद्रयान 400 मीटर दूर रहने पर डेटा लेता है और लैंडिंग के लिए स्थान चुनता है.

गड्ढों को देखते हुए लैंडिंग के लिए स्थान चुनना सबसे अहम होता है.