Chandrayaan-3: चंद्रयान की 'अग्नि परीक्षा' शुरू, आज चूक हुई तो नहीं कर पाएंगे चांद पर लैंडिंग?

ISRO की तरफ से लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 के चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उल्‍टी गिनती जल्द शुरू होने वाली है

Chandrayaan-3 पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की सीमा पहले ही पार कर चुका है, और अब यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने वाला है.

ISRO के मुताबिक, Chandrayaan-3 के शनिवार शाम को चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश करने की उम्मीद है

अगले चरण में Chandrayaan-3 चंद्रमा के आकर्षण का उपयोग करके अपनी गति को धीरे-धीरे कम करके चंद्रमा की सतह से 100 किमी दूर आएगा

आज 5 अगस्‍त की शनिवार शाम 7 बजे तक Chandrayaan-3 अपनी कक्षा बदलकर चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण में पहुंचने वाला है, यदि इस कोशिश में ये विफल हुआ तो मिशन खतरे में पड़ जाएगा

Chandrayaan-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के 'लॉन्चिंग पैड' से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था

ISRO का यह अंतरिक्ष यान पहले ही पांच बार सफलतापूर्वक अपनी कक्षा बदल चुका है, और अब यह सबसे कठिन चरण में प्रवेश करने वाला है

14 जुलाई को Chandrayaan-3सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था

अब यदि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर Chandrayaan-3 का लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चंद्रमा को छू सका और उसके बाद रोवर प्रज्ञान वहां ठीक उतरा तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा

अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत वो देश होगा, जिन्‍होंने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है