Chandrayaan-3: चांद के सबसे करीब पहुंचा चंद्रयान-3, जानें अब कितनी रह गई दूरी

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई

इसरो ने कहा कि वह इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को करेगा

इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर’

वहीं, 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा

इसरो के मुताबिक, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा

इसरो ने एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है

बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने शनिवार शाम करीब सवा सात बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था

यानी कि चंद्रयान ऐसी अंडार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 4313 किलोमीटर है

इसरो ने बताया कि अब कक्षा को कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा