चंद्रयान-3 ने इसरो को भेजी चांद की पहली तस्वीर, इसमें यान और चांद दोनों आ रहे नजर

इसरो ने शेयर किया है वीडियो, इसमें बाएं तरफ गोल्डेन रंग का चंद्रयान-3 का सोलर पैनल दिख रहा है. 

चंद्रयान-3 के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि जब ये स्पेसक्राफ्ट चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो चांद ऐसा दिखा 

तस्वीर में चंद्रमा की सतह और उसके गड्ढे दिख रहे हैं.  

5 अगस्त को चांद के ऑर्बिट  में पहुंचा था चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों  ओर 1900 KM प्रति सेकेंड की गति से ऑर्बिट में कर रहा है यात्रा

धीरे-धीरे चांद के चारों तरफ चंद्रयान-3 को ऑर्बिट की दूरी को कम करके दक्षिणी ध्रुव के पास पर लैंड कराया जाएगा. 

चंद्रयान-3 में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा है जिसका वजन 3,900 किलोग्राम है.

23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल पर करनी है सॉफ्ट लैंडिंग

लैंड होते ही चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जिसकी लुनर साउथ पोल में पोजिशनिंग होगी. 

रोवर खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या खनिज, पानी आदि मिल सकता है.

इस खोज से भविष्य में चांद  पर कॉलोनियां बसाने में मिलेगी मदद