Chandrayaan-3: अगर Lunar Orbit नहीं पकड़ा चंद्रयान-3 तो आगे क्या होगा?

Chandrayaan-3 लगातार चांद की तरफ बढ़ रहा है और आज का दिन इस सफर में बेहद खास होने वाला है.

Chandrayaan-3 आज Lunar Orbit में दाखिल होने की कोशिश करेगा.

Chandrayaan-3 ने चंद्रमा के मार्ग पर प्रवेश किया था, उस समय इसकी गति 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.

Chandrayaan-3 आज चंद्रमा की कक्षा को पकड़ने का प्रयास करेगा, पिछले मिशन में भी इसरो को इस पड़ाव पर सफलता मिली थी.

ऐसे में चंद्रयान-3 के इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लेने की उम्मीद है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर ऐसा नहीं हुआ तो चंद्रयान-3 10 दिनों बाद वापस पृथ्वी के पास आ जाएगा.

लैंडिंग से पहले चंद्रमा के चारों तरफ पांच बार ऑर्बिट मैन्यूवर करके इसके ऑर्बिट को कम किया जाएगा और 100 किमी के ऑर्बिट पर लाया जाएगा.

100 किलोमीटर का ऑर्बिट 17 अगस्त को अचीव होगा और उसी दिन प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे.  

लैंडर मॉड्यूल धीरे-धीरे चंद्रमा के 100x30 किमी के ऑर्बिट में जाएगा और 23 अगस्त को यह सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा.