Chandrayaan-3 Update: चांद पर लैंडिंग से पहले 2100kg कम हो जाएगा चंद्रयान-3 का वजन, जानिए वजह

Chandrayaan-3 चांद की कक्षा में दाखिल हो गया है जो ISRO के लिए बड़ी सफलता है.

Chandrayaan-3 चांद के बेहद करीब है और इतिहास रचने की दहलीज पर है.

लैंडिंग से पहले चंद्रयान का करीब 2100 किलोग्राम वजन कम हो जाएगा.

दरअसल, चंद्रयान-3 के तीन हिस्से- प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर हैं.

प्रोपल्शन मॉड्यूल का वजन सबसे ज्यादा यानी 2148 Kg है.

वहीं लैंडर मॉड्यूल का वजन 1752 किलोग्राम और रोवर प्रज्ञान का वजन 26 किलोग्राम है.

चूंकि आखिरी ऑर्बिट बदलने के बाद लैंडिंग से पहले चंद्रयान का प्रोल्शन मॉड्यूल अलग हो जाएगा.

इस तरह से चंद्रयान-3 से 2100 किलोग्राम वजन कम हो जाएगा.

चंद्रयान-3 अपने मिशन के तहत 23 अगस्त को साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.