सावन का दूसरा सोमवार पर करें शिव के 108 नामों का जाप, भोलेनाथ देंगे सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद

इस पवित्र महीने में हर सोमवार व्रत और शिव आराधना करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर होते हैं. यही वजह है कि 21 जुलाई का दिन और भी शुभ माना गया है.

शिवपुराण के अनुसार, सावन के सोमवार को सच्चे मन से व्रत, उपवास और शिव पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

सुबह जल्दी उठकर पानी में कुछ बूंद गंगाजल मिलाकर स्नान करें. फिर साफ वस्त्र पहनें और पूरे मन से शिवलिंग की पूजा का संकल्प लें.

गंगाजल, दूध, बेलपत्र, शमीपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. यह सब भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं और पूजा को पूर्णता प्रदान करते हैं.

पूजा करने के दौरान भगवान शिव के सभी 108 नामों का जाप करें. जैसे-ॐ महाकाल नमः, ॐ नटराज नमः, ॐ कैलाशपति नमः, ॐ बर्फानी बाबा नमः, ॐ त्रिनेत्रधारी नमः…आदि

इन नामों का उच्चारण शिवजी के विभिन्न रूपों की आराधना है. यह साधक के भीतर ऊर्जा, साहस और आंतरिक शांति भरता है.

जाप के बाद भगवान शिव की “ॐ जय शिव ओंकारा…” आरती करें. इससे पूजा पूर्ण मानी जाती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

शास्त्रों में कहा गया है कि शिव की कृपा से जीवन में दरिद्रता नहीं टिकती. जो भी उनकी शरण में आता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं.

21 जुलाई के दिन शिव नामों का जप करके उन्हें प्रसन्न करें. इससे भोलेनाथ आपके जीवन के सारे संकट हर लेंगे और मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी.