एक ऐसा अजीबोगरीब देश जहां बच्चों के मूत्र से उबाले जाते हैं अंडे, जानें क्यों खाते हैं लोग?

आपने अक्सर लोगों के मुंह से कहते सुना होगा की अंडा खाने से शरीर में ताकत आती है. कोई इसे उबालकर खाता है तो कोई हाफ बॉयल खान पसंद करता है. 

कहीं मसालेदार अंडा करी तो कहीं फूली-फूली आमलेट की खुशबू, अंडे की दुनिया सचमुच बेहद रंगीन है. 

यही कारण है कि शेफ हर दिन अंडे के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं और ऐसे-ऐसे डिश बनाते हैं जिनके बारे में जानकर आप यकीन नहीं करेंगे. 

जी हां चीन में अंडे की डिशों में एक ऐसा नाम भी है जिसे सुनते ही आपके होश उड़ जाएंगे. 

चीन के डोंगयांग शहर में वर्जिन बॉय एग नाम की युनिक डिश खाई जाती है जिसे बच्चों के मूत्र में अंडे उबालकर बनाया जाता है और इसे हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है.

इस डिश के लिए 10 साल से कम उम्र के बच्चों का मूत्र इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए स्कूलों के बाहर बाल्टियां और बेसिन रखकर मूत्र इकट्ठा किया जाता है. 

बनाने की प्रक्रिया में अंडों को पहले मूत्र में भिगोया जाता है फिर उसी में उबाला जाता है. बाद में कई घंटों तक मूत्र को छोड़कर अंडों को पूरी तरह भिगोया जाता है. 

लोकल वेंडर्स का दावा है कि इस डिश से हीट स्ट्रोक और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. डोंगयांग के लोग इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद मानकर नियमित तौर पर खाते हैं. 

चीन के डोंगयांग शहर में डिश सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा मानी जाती है. स्थानीय लोग इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हैं और हर साल स्प्रिंग सीजन में इसका सेवन करते हैं.