मिट्टी का 'जादुई' मटका, जानें गर्मियों में इसके फायदे
गर्मी, लू और उमस के इस मौसम में ठंडे पानी की तलब में पानी आपको बीमार तो नहीं कर रहा?
फ्रिज के पानी से अक्सर गला खराब और पेट की समस्याएं होती हैं. मटके का पानी 'प्राकृतिक उपचार' है.
मिट्टी के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और इसके औषधीय गुण बरकरार रहते हैं.
मिट्टी के कारण पानी में प्राकृतिक मिनरल्स (खनिज) मिल जाते हैं. यह गले से लेकर आंतों तक की सफाई करता है.
मिट्टी पानी की अशुद्धियों को सोख लेती है. यह एक नेचुरल वाटर प्यूरीफायर की तरह काम करता है.
मटके का पानी पीने से शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
मिट्टी स्वभाव से क्षारीय होती है. यह पानी के अम्लीय तत्वों के साथ मिलकर शरीर के PH संतुलित बनाए रखती है.
मटके का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन तंत्र सक्रिय रहता है. एसिडिटी और गैस कम होती है.
मटके का पानी केमिकल मुक्त होता है. भीषण गर्मी में यह शरीर के आंतरिक तापमान को स्थिर रखता है.
यह गर्मियों में स्वस्थ रहने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है. इसलिए अपनी रसोई में मटके को जगह दें.