खरमास में नए कपड़े खरीदें या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन

खरमास में सूर्य धनु राशि में रहते हैं और उनकी ऊर्जा धीमी होती है. यह समय नई शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं होता.

कपड़े खरीदना कोई 'मांगलिक कार्य' नहीं है, यह रोजमर्रा की जरूरत है.

इसे सामान्य खरीदारी माना जाता है और इसका ग्रहों से कोई नकारात्मक संबंध नहीं है.

कपड़े हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं, इसलिए खरमास में उनकी खरीदारी पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित है.

नए कपड़े खरीदना सिर्फ जरूरत पूरी नहीं करता, बल्कि यह मानसिक रूप से पॉजिटिव ऊर्जा देता है.

पूजा या धार्मिक यात्रा के लिए कपड़े खरीदना और भी शुभ है.

ध्यान दें कि सोना-चांदी, गहने, वाहन या संपत्ति जैसी चीजें खरमास में नहीं खरीदनी चाहिए.

ज्योतिष में बड़े निवेश के लिए मकर संक्रांति के बाद का समय ज्यादा शुभ माना गया है.

साल 2025 में खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक रहेगा.

तो याद रखें मांगलिक काम न करें आम खरीदारी और नए कपड़े खरीदने में कोई दोष नहीं है.