विकसित यूपी पर सुझाव लाओ और ईनाम पाओ, क्या है CM योगी की योजना?

सीएम योगी ने साफ कहा है कि आत्मनिर्भर पंचायतों के बिना विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना अधूरी है.

सीएम ने कहा कि यह जनभागीदारी का संकल्प है, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है.

सीएम योगी ने पंचायत प्रतिनिधियों से आय बढ़ाने के लिए नवाचारों को अपनाने और नई कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया.

सरकार ने एक खास QR कोड और पोर्टल जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक अपने सुझाव भेज सकता है.

यह अभियान तेज़ी से फैल रहा है! सीएम ने बताया कि अब तक 11 लाख से अधिक सुझाव सरकार को मिल चुके हैं.

हर जिले से तीन सर्वश्रेष्ठ सुझावों को और प्रदेश स्तर पर पांच सबसे अच्छे सुझावों को पुरस्कृत किया जाएगा.

सीएम ने आय बढ़ाने के लिए मेरठ जिला पंचायत के मॉडल की जमकर सराहना की और इसे अपनाने की प्रेरणा दी.

मेरठ जिला पंचायत ने दुकानों के निर्माण खाली जमीन के उपयोग और कर चोरी रोकने जैसे कदमों से अपनी बढ़ाई है.

सीएम योगी ने कहा कि पंचायतों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, जिससे विकास और सुशासन का आधार मजबूत हो.