गाय से 3 और मां से 2 गुना हेल्दी है कॉकरोच का दूध; पढ़ें रिपोर्ट

वैज्ञानिकों ने डिप्लोप्टेरा पुंक्टाटा नामक कॉकरोच प्रजाति के दूध को गाय के दूध से तीन गुना अधिक पौष्टिक बताया है.

यह दूध प्रोटीन, फैट और शुगर से भरपूर है, जो इसे धरती का सबसे अधिक पौष्टिक भोजन बनाता है.

इस दूध में शरीर के लिए आवश्यक सभी 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं.

यह दूध लैक्टोज-फ्री होने के कारण एलर्जी वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त हो सकता है.

100 ग्राम दूध में लगभग 700 कैलोरी होती है, जो गाय के दूध से तीन गुना अधिक है। इसका अधिक सेवन वजन बढ़ा सकता है.

इस दूध को निकालने की प्रक्रिया जटिल है, जिससे इसकी मार्केट में उपलब्धता नहीं है.

बड़े पैमाने पर परीक्षण न होने के कारण यह पूरी तरह से साबित नहीं है कि यह दूध इंसानों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

100 ग्राम दूध के लिए लगभग 1,000 से अधिक मादा कॉकरोच की आवश्यकता होती है.

यदि उत्पादन की चुनौतियों को पार किया जा सके, तो यह दूध एक नए सुपरफूड के रूप में उभर सकता है.

इस दूध के पोषण मूल्य और सुरक्षा के बारे में अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता है.

यदि यह दूध सुरक्षित और बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जा सके, तो यह पोषण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है.

हालांकि, अभी रिसर्च की कमी के कारण पुख्ता तौर पर इसे इंसानों के लिए लाभकारी नहीं कहा जा रहा है.