क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का बर्तन भी आपकी सेहत तय करता है?

तांबे के बर्तन में पानी पीना भारतीय परंपरा का हिस्सा है. इसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है.

तांबे का जल स्वभाव से गर्म होता है. हालांकि, इससे पाचन को बढ़ता है.

ताम्रजल का प्रभाव व्यक्ति की प्रकृति (वात, पित्त, कफ) पर निर्भर करता है.

पित्त दोष वालों को ताम्रजल से परहेज करना चाहिए. यह शरीर में परेशानी पैदा कर सकता है.

मधुमेह से पीड़ित लोगों को तांबे का पानी पीने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.

लिवर या किडनी की समस्या है तो ताम्रजल आपके फिल्टरेशन प्रोसेस को बाधित कर सकता है.

छोटे बच्चे सुबह खाली पेट तांबे के पानी के भारीपन को आसानी से नहीं पचा सकते हैं.

शरीर में कॉपर की अधिकता से ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है.

तांबे के बर्तन में बहुत देर तक रखा पानी पाचन तंत्र में गड़बड़ी और 'कॉपर टॉक्सिसिटी' का खतरा बढ़ता है.

पानी तभी पीना लाभकारी है जब शरीर को प्राकृतिक रूप से प्यास लगे. जबरदस्ती पीना ठीक नहीं है.

तांबे का जल सेहतमंद है, लेकिन इसे अपनी शारीरिक स्थिति और डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही.