धनिया बोने नहीं खाने से मिलेंगे 5 जादुई फायदे
भारतीय रसोई का अहम हिस्सा धनिया, केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह एक अद्भुत औषधि भी है.
आयुर्वेद में धनिया को 'त्रिदोषहर' माना गया है. यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है. शरीर को ठंडक देता है.
गैस, जलन या अपच जैसी पेट की समस्याओं में धनिया तुरंत राहत दिलाता है. यह पेट को हल्का और ठंडा महसूस कराता है.
रात को एक चम्मच धनिया बीज भिगोकर, सुबह उसका पानी छानकर खाली पेट पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है.
धनिया शरीर की अतिरिक्त गर्मी निकालता है और पित्त दोष को संतुलित करता है. सिर या शरीर में जलन होने पर धनिया जल पीने से आराम मिलता है.
मूत्राशय में जलन या गर्भाशय की सूजन जैसी समस्याओं में भी धनिया बेहद फायदेमंद है. दो चम्मच धनिया बीज उबालकर उसका पानी पीना लाभकारी है.
धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो मुहांसे और दाग-धब्बे कम करते हैं. इसका लेप त्वचा को चमकदार बनाता है.
धनिया का सेवन सिरदर्द और तनाव से राहत दिलाता है. साथ ही, इसके गुण शरीर को संक्रमणों से भी बचाते हैं.
धनिया के बीज या पत्ती को रोज़ाना अपने आहार में शामिल करें. यह साधारण मसाला आपकी सेहत का सुरक्षा कवच बन सकता है.