करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, जानें कब आएगी PM किसान की 20वीं किस्त? 

भारत सरकार कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाती है. अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं. 

इन्हीं में एक किसानों के लिए भी योजना चलाई गई है जिसका नाम PM किसान योजना है. इस योजना में अब तक 19 किस्त आ चुकी है और अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. 

फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी. 4 महीने हो चुके हैं लेकिन किसानों के खातों में अब तक 20वीं किस्त के 2 हजार रुपये क्रेडिट नहीं हुए हैं. 

बता दें कि सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि आवेदन में अगर कोई गलती है या e-KYC पूरी नहीं है तो उनके पैसे रुक जाएंगे. 

ऐसे में किसान जल्द ही अपने जरूरी दस्तावेज और e-KYC अपडेट कर लें. क्योंकि इस महीने यानी जुलाई में 20 वीं किस्त आने की पूरी उम्मीद है. 

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाती है. पैसे तीन बराबर किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं जिसमें 4 महीने के अंतरात होता है. 

ऐसे में अगर ई-केवाईसी नहीं हुआ है या लैंड रिकॉर्ड वेरीफिकेशन में गलती, फार्मर रजिस्ट्री पूरी ना होना, बैंक डिटेल्स में गलती, आधार और नाम में मिसमैच, जमीन रिकॉर्ड अपलोड नहीं होने के कारण 20वीं किस्त रुक सकती है. 

किसान जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर अपना खाता अपडेट कर लें. इसे आप PM-Kisan पोर्टल, CSC केंद्र या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं. 

साथ ही ई-केवाईसी और दस्तावेज अपडेट करने के लिए आधिकारिक वेबासइट pmkisan.gov.in पर जाएं ई-केवाईसी सेक्शन में जाकर आधार  नंबर डालें, OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी करें. 

फिर Farmer Corner में जाकर अपनी भूमि और बैंक डिटेल्स जांचें. अगर कोई गलती है तो सुधार कर दोबारा सबमिट कर दें.