2025 क्रिप्टो फ्लैशबैक: बाजार में मची ये 5 बड़ी हलचल
साल 2025 क्रिप्टो के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. 'डॉलरट्रंप' और 'पाई कॉइन' की एंट्री से लेकर बिटकॉइन के रिकॉर्ड हाई तक रहा.
18 जनवरी को राष्ट्रपति शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 'डॉलरट्रंप' टोकन लॉन्च किया. 24 घंटे में 300% रिटर्न मिला.
20 फरवरी को पाई नेटवर्क (Pi Coin) लॉन्च हुआ. शुरू में भाव $1.3 था, जो साल के अंत में $0.20 पर आ गया.
7 मार्च को व्हाइट हाउस में पहली बार क्रिप्टो समिट हुआ. इसमें सरकारी डिजिटल एसेट रिजर्व और क्रिप्टो पॉलिसी को लेकर ऐतिहासिक चर्चाएं हुईं.
दुनिया के बड़े एक्सचेंज कॉइनबेस पर साइबर अटैक हुआ. डेटा लीक से करीब 180 से 400 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया गया.
भारत के प्रमुख एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स पर बड़ा साइबर हमला हुआ. करीब 44 मिलियन डॉलर के नुकसान की खबर आई.
अगस्त में क्रिप्टो इंडस्ट्री ने इतिहास रचा. ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप ने पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के जादुई आंकड़े को पार कर लिया.
7 अक्टूबर 2025 बिटकॉइन के नाम रहा. बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का नया ऑल-टाइम हाई (ATH) बनाया.
23 दिसंबर को बिटकॉइन 90,000 डॉलर से नीचे फिसलकर $87,629 पर आ गया और मार्केट कैप घटकर 2.97 ट्रिलियन रह गया.
2025 ने साबित कर दिया कि क्रिप्टो अब ग्लोबल फाइनेंस का हिस्सा है.