मूड खराब हो या दिल डार्क चॉकलेट का टुकड़ा करेगा ठीक, जानें कैसे?
बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आने वाली चॉकलेट, खासकर डार्क चॉकलेट, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.
चॉकलेट जितनी ज़्यादा मात्रा में कोको होता है, वह उतनी ही सेहतमंद होती है. डार्क चॉकलेट में 70% है.
डार्क चॉकलेट फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.
इसके पॉलीफिनोल और एपिकैटाकिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है.
इसमें मौजूद थिओब्रोमिन और स्टिलबेन्स जैसे कंपाउंड शरीर में 'गुड कोलेस्ट्रॉल' के स्तर को बढ़ाते हैं.
कई रिसर्च में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट का सेवन 'बैड कोलेस्ट्रॉल' के स्तर को कम करने में भी मदद करता है.
इसमें मौजूद फ्लेवनॉयड आर्टरीज़ को शांत करते हैं, जिससे शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
डार्क चॉकलेट आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है. यह मूड को बेहतर करती है.
महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए भी डार्क चॉकलेट का सेवन करती हैं.
यह मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने का एक हेल्दी विकल्प है. ओवरईटिंग से बचाती है.
हालांकि यह फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करें. रोज़ छोटा टुकड़ा पर्याप्त होता है.