Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, चार दिन लगातार होगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में शुक्रवार से सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया है.
इस दौरान NCR में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रह सकते हैं. गरज चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
बीते गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहे. सुबह-शाम हवा में ठंडक का अनुभव किया गया. वहीं, दोपहर में उमस ने परेशानी पैदा की.
दरअसल, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है.
अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है.
बीते गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है.
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बाद में 50 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं.