पवन सिंह को लेकर क्यों इमोशनल हुई धनश्री वर्मा,वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल' में आकर चार चांद लगा दिए.

Rise & Fall शो में अब रूलर्स और वर्कर्स के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है.

इन सभी के बीच जो कंटेस्टेंट फुल अटेंशन ले रहा है भोजपुरी स्टार पवन सिंह हैं.

पवन सिंह किसी की लड़ाई में नहीं घुसते हैं वो सिर्फ अपने गेम से मतलब रखते हैं उनका ये ही अंदाज फैंस को पसंद आता है.

आज के एपिसोड में अश्नीर ग्रोवर आए और खूब मस्ती हुई अश्नीर ग्रोवर ने रूलर्स से कई टास्क करवाए जिसके बाद वर्कर्स को कुछ गिफ्ट मिले.

सबसे पहले आदित्य नारायण ने अपने पापा उदित नारायण के अंदाज में गाना गाया.

इसके बाद पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के साथ अपने भोजपुरी गाने पर डांस किया.

धनश्री वर्मा संग पवन सिंह का डांस वायरल हुआ है जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ाते नजर आए.

 हालांकि पवन सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है पवन सिंह के शो छोड़ने पर धनश्री वर्मा इमोशनल होती नजर आईं.