मानसून में पाचन की दिक्कत? ये 5 योगासन हैं रामबाण इलाज!

बारिश के मौसम में अपच, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे में योग सबसे कारगर उपाय है.

पादहस्तासन यह योग पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अपच की परेशानी से राहत दिलाता है.

पादहस्तासन करने से पेट के अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है.

वज्रासन खाने के बाद किया जाने वाला यह आसन गैस, कब्ज और सूजन को दूर करने में बेहद असरदार है.

वज्रासन नियमित करने से पेट की क्रिया सुधरती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है.

सेतुबंधासन तनाव कम करता है और पेट के अंगों को सक्रिय बनाता है. यह पाचन को सुधारता है.

त्रिकोणासन यह आसन आंतों की क्रिया को बढ़ाता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है.

उष्ट्रासन यह पेट की मांसपेशियों को खींचकर पाचन अंगों को उत्तेजित करता है और गैस, अपच कम करता है.

इन आसनों को रोजाना करें लेकिन योग गुरु की सलाह लेकर ही शुरुआत करें. सेहत का रखें ध्यान!