जानें दिवाली और सभी आने वाले त्योहारों की सही और पक्की तारीख
दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है. इसी समय कई और त्योहार भी आते हैं जैसे धनतेरस, भाई दूज और छठ पूजा. इस साल ये सब अक्टूबर में पड़ रहे हैं.
धनतेरस कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है. ये दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का है.
इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है. इस दिन सोना, चांदी, वाहन या घर खरीदना शुभ माना जाता है.
दिवाली अमावस्या को आती है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. घरों में दीप जलाने, पूजा और मिठाइयां बांटने का दिन है.
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी. यह दिन परिवार और मित्रों के साथ खुशियां बांटने का है.
भाई दूज पर बहन अपने भाई को तिलक कर लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. ये भाई-बहन के रिश्ते का खास दिन है.
भाई दूज इस साल 23 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रही है. बहनें अपने भाई को मिठाइयां और उपहार देती हैं.
छठ पूजा बिहार और उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है. इस दिन सूर्य देव की पूजा और पानी में अर्घ्य देने की परंपरा होती है.
छठ महापर्व 27 अक्टूबर, सोमवार को है. नहाय-खाय 25 अक्टूबर, खरना 26 अक्टूबर, ढलते सूर्य को अर्घ्य 27 अक्टूबर, और उगते सूर्य को 28 अक्टूबर को दिया जाएगा.