धनतेरस-दिवाली के बीच नरक चौदस को क्या करना है?

धनतेरस से दिवाली के पंचपर्व की शुरुआत हो गई है.

धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) आती है.

आइए आपको बताते हैं इस त्योहार के शुभ मुहूर्त और कुछ दिव्य उपाय.

नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर को पड़ रही है. इसे नकर चौदस भी कहते हैं.

यह दिन यम देवता की पूजा के लिए समर्पित है. इस पूजी से अकाल मृत्यु का भय कम होता है.

नरक चतुर्दशी की शाम यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, शाम 5 बजकर 13 मिनट के बाद पूजा कर सकते हैं.

इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन और तेल स्नान से ग्रह दोष शांत होते हैं.

इस दिन घर के चारों कोनों में तिल के तेल का दीप जलाने से शनि-केतु से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.