दिवाली पर ज़रूर अपनाएं ये सेफ़्टी टिप्स, प्रदूषण और हादसों से मिलेगी राहत

दिवाली का त्योहार देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. घरों में सजावट, बाजारों में रौनक और रोशनी की जगमगाहट से पूरा माहौल खुशियों से भर गया है

 लेकिन इन सबके बीच सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर सतर्क रहना भी उतना ही जरूरी है. हर साल दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता में गिरावट और हादसों की घटनाएं देखने को मिलती हैं

 ऐसे में सरकार और पर्यावरण विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे इस बार दिवाली को जिम्मेदारी से मनाएं

आप चाहे तो इस बार केवल ग्रीन क्रैकर्स का इस्तेमाल कर सकते है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे प्रदूषण में कमी आएगी और सांस संबंधी बीमारियों से भी बचाव होगा

अक्सर दिवाली के दौरान लापरवाही से आगजनी की घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे में फायर डिपार्टमेंट ने लोगों को सलाह दी है कि पटाखे खुले स्थान पर जलाएं और पास में पानी या रेत की बाल्टी जरूर रखें

घर की सजावट में लगे पर्दों और पेपर डेकोरेशन से दीयों को दूर रखें. बिजली की लाइटिंग में खराब तारों या ओवरलोडेड सर्किट का प्रयोग न करें

दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोग मास्क पहनें, पौधे लगाएं और घरों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें

दिवाली खुशियों, रौशनी और एकता का त्योहार है. आइए, इस बार इसे सुरक्षित और स्वच्छ बनाकर मनाएं ताकि रोशनी के इस पर्व की चमक हमारे पर्यावरण और सेहत दोनों पर सकारात्मक असर डाले