दीवारों से पेन-पेंसिल के दाग हटाना अब हुआ आसान, जानें घरेलू नुस्खे

बच्चों के साथ घर में रचनात्मकता तो खूब देखने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी यह रचनात्मकता घर की दीवारों पर नजर आने लगती है

पेंसिल, पेन, क्रेयॉन और स्केच पेन से सजी दीवारें माता-पिता के लिए सिरदर्द बन जाती हैं. खासकर तब जब हर जगह रंग-बिरंगे निशान और ड्राइंग दिखाई देने लगे

लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आपको पेंट करवाने या परेशान होने की ज़रूरत नहीं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी दीवारों को फिर से चमका सकते हैं

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट है. एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे मुलायम कपड़े से दाग पर लगाएं. कुछ ही मिनट में दाग हल्के होकर हटने लगते हैं

सादा (नॉन-जेल) टूथपेस्ट को दीवार के दाग पर लगाकर कुछ देर रगड़ने से पेन और स्केच पेन के निशान साफ हो जाते हैं

यदि दाग ज़िद्दी हैं, तो नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें. थोड़ा सा रिमूवर कॉटन पर लें और दाग पर लगाएं. लेकिन पहले दीवार के किसी कोने में इसका टेस्ट ज़रूर कर लें, क्योंकि यह दीवार का रंग हल्का कर सकता है

घरेलू सफाई विशेषज्ञों का मानना है कि दीवार की सतह और रंग को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी उपाय अपनाना चाहिए

 ये उपाय चमकदार पेंट या वॉशेबल पेंट पर  अच्छे से काम करते हैं, लेकिन मैट फिनिश पर सतर्कता जरूरी है