Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को राहु काल में भूलकर भी स्थापित न करें मूर्ति, जानिए शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी का पर्व कल यानी 27 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाएगा.
इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति को घर में लाने और स्थापना करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाए तो घर में सुख-समृद्धि और मंगल कार्यों की वृद्धि होती है.
ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन गणपति बप्पा को घर लाने और स्थापना का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय और गणपति स्थापना के प्रमुख नियम.
इस साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की स्थापना के लिए मध्याह्न काल (दोपहर) सबसे शुभ माना गया है. पंचांग के अनुसार, शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
कई पंचांगों के अनुसार यह समय बढ़कर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक भी मान्य है. जबकि, कुछ जगहों पर यह मुहूर्त 11 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक बताया गया है. इसलिए आप सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक गणेश स्थापना कर सकते हैं.
गणेश चतुर्थी के दिन राहुकाल में गणेश जी की स्थापना करना अशुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, राहुकाल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.
इस अवधि में गणेश स्थापना या कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. गणेश स्थापना के कुछ नियम भी है.
अगर आप घर में गणेश स्थापना कर रहे हैं तो पहले पूरे घर की अच्छी तरह सफाई जरूरी है. घर में रखे पुराने, टूटे-फूटे या बेकार सामान को बाहर निकाल दें. क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा के कारण बनते हैं.