Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर गलती से भी न लगाएं ये पौधे, वरना बढ़ जाएगी गरीबी

हर इंसान चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे. इसके लिए लोग घर की सजावट से लेकर वास्तु शास्त्र तक का ध्यान रखते हैं. 

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण जगह होती है क्योंकि यही से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है अगर इस स्थान पर सही चीजें रखी जाएं तो घर में समृद्धि बढ़ती है. 

लेकिन गलत चीजें नकारात्मक असर डाल सकती हैं. खासतौर पर पौधों का चुनाव करते समय सावधानी बेहद जरूरी है. 

कई लोग बिना सोचे समझे किसी भी पौधे को मुख्य द्वार पर रख देते हैं, लेकिन यह गलती आर्थिक नुकसान और पारिवारिक तनाव का कारण बन सकती है.

ऐसे में चलिए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन पेड़-पौधों को नहीं लगाना चाहिए जिनसे घर की सुख-समृद्धि का नाश होता है. 

मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे भूलकर भी न लगाएं. ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं. इनसे परिवार में कलह-कलेश और मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. 

बोनसाई के पौधे भले ही सुंदर दिखते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये रुकावट का प्रतीक होते हैं. मुख्य द्वार पर इन पौधों को रखने से आर्थिक समस्याएं और प्रगित में बाधा आ सकती है. 

मुख्य द्वार पर सूखे या मुरझाए हुए पौधे रखने से बचना चाहिए. ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और अशांति और उदासी का माहौल बनाते हैं. 

बड़े और घने पेड़-पौधे मुख्य द्वार पर लगाना सही नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकते हैं और साथ ही धन हानि का कारण बन सकते हैं. 

पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है लेकिन पीपल के पेड़ को घर के मुख्य दरवादे के सामने लगाना अशुभ माना गया है. यह पेड़ प्रगित में बाधा ला सकता है.