क्या आप भी घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं? जानिए शिवपुराण के अनुसार सही विधि
शिवभक्तों के लिए सावन का महीना अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है यह भगवान शिव की उपासना का सर्वश्रेष्ठ समय है.
घर में शिवलिंग स्थापित करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है, यह परिवार पर शिवजी की कृपा बनाए रखता है.
शिवपुराण के अनुसार, पत्थर, पारद, सोना, चांदी या मिट्टी का शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं, पारद शिवलिंग को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है.
शिवलिंग उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में ही रखें
रसोई में शिवलिंग न रखें,पूजा स्थान साफ और पवित्र रखें।
सावन के सोमवार को शिवलिंग स्थापना सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, ब्राह्मण या पंडित से मुहूर्त का अवश्य पूछें।
शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।
बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, चंदन और भस्म शिव पूजा में जरूर अर्पित करें।
पूजन के बाद शिव मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप अवश्य करें।
सही विधि और नियमों से शिवलिंग की पूजा करें और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।