देखिए ऐसा था कुमारी कंदम..जिसे निगल गया समुद्र, वरना China से बड़ा होता INDIA

आपने कभी 'कुमारी कंदम' के बारे में सुना है? भौगोलिक विशेषज्ञ बताते हैं कि यह भारत के दक्षिण में एक बड़ा द्वीप था, जो भारत का ही हिस्‍सा था

दुनिया में समय-समय पर समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव-शहरों के डूबने की खबर आती रहती हैं, लाखों साल पहले भारत का भी बहुत बड़ा भाग समुद्र में डूब गया

ऐसा कहा जाता है कि भारत के दक्षिण में जो बहुत बड़ा द्वीप था, वो आज अस्तित्‍व में होता तो भारत चीन और अमेरिका से बड़ा देश होता

दक्षिण भारत के लोकगीतों में आज भी खो चुके द्वीप का जिक्र मिलता है, जिसे लोग 'कुमारी कंदम' कहते हैं

माना जाता है कि 'कुमारी कंदम' द्रविड़ संस्कृति का केंद्र था और वहां द्रविड़ राजा राज करते थे

 'कुमारी कंदम' नाम का यह द्वीप तमिलनाडु के दक्षिण में हिंद महासागर में फैला था

ऐसा कहते हैं कि 'कुमारी कंदम' अगर आज भी भारत से जुड़ा होता तो भारत उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध दोनों में होता

'कुमारी कंदम' दिखने में त्रिकोणाकार था, जिसका एक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया और दूसरा हिस्सा मेडागास्कर से मिलता

'कुमारी कंदम' आज भी होता तो भारत इकलौता ऐसा देश होता, जहां से भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों गुजरती