क्या आपको पता है इस देश में मुर्गा है राष्ट्रीय पक्षी, जानें इसका नाम

दुनिया के सभी देश एक विशेष राष्ट्रीय पशु या राष्ट्रीय पक्षी का चयन करता है.

हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है. इसी तरह 'मुर्गा' भी किसी देश का राष्ट्रीय पक्षी है.

जी हां हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका है और यहां राष्ट्रीय पक्षी श्रीलंकाई जंगल फाउल यानि जंगलमुर्गी है.

जानकारी के मुताबिक पहले इसे सीलोन जंगलफाउल कहा जाता था.

यह पक्षी केवल श्रीलंका के अलग-अलग वन क्षेत्रों में पाया जाता है. यह मुर्गे की एक प्रजाति है.

जंगली मुर्गे सर्वाहारी यानि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं.

जंगली मुर्गे की लंबाई लगभग 35 सेमी और वजन 510-645 ग्राम होता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीलंका के अलावा यूरोपीय देश फ्रांस का राष्ट्रीय पक्षी मुर्गा ही है.

यहां गैलिक रूस्टर यानि एक किस्म के जंगली मुर्गे को राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है.