क्या आप जानते हैं जलेबी का असली नाम क्या है? यहां जान लीजिए 

जलेबी भारत की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है जो हर त्योहार को खास बनाती है.

जलेबी हर मौके पर शादी-ब्याह से लेकर हर जगह मिलनें वाली मिठाई है.

कई शहरों में तो सुबह के नाश्ते में लोग जलेबी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं.

जलेबी एक अनोखी मिठाई है जिसकी बाहरी परत कुरकुरी होती है और अंदर मीठा रस भरा होता है.

जलेबी का असली माजा दूध, दही या रबड़ी के साथ आता है.

लेकिन इतनी खास होने के बाद भी इसका इंग्लिश नाम पूछा जाए तो अधिकांश लोगों को नहीं पता होगा.

जलेबी को अंग्रेजी में 'Sweet Pretzel' या 'Coiled Funnel Cake' भी कहा जाता है.

वैसे तो जलेबी को भारत में भी "जलेबी" ही कहा जाता है लेकिन सच तो ये है क‍ि यह अरबी शब्द "जलाबिया" से आया है.

जलेबी भारत से लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी देशों तक पसंद की जाती है इसका अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है.