क्या आप जानते हैं बिहार से जुड़े ये खास तथ्य?

अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि आरंभ में एक लंबे दौर तक बिहार न केवल भारत बल्कि एशिया के सत्ता का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है

इतिहास में मगध जैसे विशाल साम्राज्य वाला बिहार शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए संसार भर में जाना जाता है.

देशभर से प्राचीन काल में विद्यार्थी यहां के नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते रहे हैं. 

बिहार, ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में बौद्ध मठों (विहारों) की अधिकता के कारण, इस क्षेत्र का नाम बिहार पड़ा.

उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र प्राचीन समय में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है.

यह वह स्थान था, जहां बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, कहा जाता है यहीं पर उन्होंने अपने “परिनिर्वाण” की घोषणा भी की थी.

मगध पटना और गया के प्रमंडलों वाला राज्य है, जिसकी आरंभिक राजधानी राजगृह या गिरिवराज थी.

बौद्ध और जैन साहित्य में इस बात का उल्लेख मिलता है कि 6ठी शताब्दी में भारत में कई छोटे राज्य थे, जिन पर मगध का आधिपत्य था. 

बिहार के छठ पूजा के तो क्या ही कहने! प्राचीन वैदिक काल से ही बिहार में छठ पर्व मनाया जाता है. यह पर्व बिहार की संस्कृति का प्रतिष्ठित प्रतीक भी है.