आपको मालूम है किस देश में कितनी है रिटायरमेंट की उम्र? जानें भारत की स्थिति

दुनिया में अलग-अलग देशों में रिटायरमेंट की उम्र कितनी है इसके बारे में आप लोगों को पता है. अमूमन हर किसी को हर एक देश के बारे में व्यक्तिगत तौर पर जानकारी नहीं होती है.

लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के कई देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र कितनी है.

भारत में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है लेकिन यह ऐसा देश बिल्कुल नहीं है जहां पर पुरुष सबसे पहले रिटायरमेंट लेते हो. 

वहीं बांग्लादेश और इंडोनेशिया उन देशों में शुमार हैं जहां के पुरुष 60 साल से पहले ही रिटायर हो जाते हैं. आसान शब्दों में कहें तो बांग्लादेश में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 59 है और इंडोनेशिया में 58 साल है. 

भारत के अलावा तुर्किये, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और पाकिस्तान में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया, इटली, ग्रीस इजरायल, आइसलैंड और डेनमार्क में 67, श्रीलंका में 55 और जर्मनी, यूके व ताइवान में रिटायरमेंट ऐज 66 साल है. 

दुनिया के ज्यादातर लोग अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने कार्यक्षेत्र में बिताते हैं इसलिए रिटायरमेंट के बाद कामकाज को त्याग कर महज आराम के बारे में विचार करते हैं. 

यहां दुनियाभर के लोगों के रिटायरमेंट की उम्र के बारे में जिक्र किया गया है. यूं तो इन लोगों की रिटायरमेंट की आयु को लेकर कई रिसर्च हो चुके हैं. 

अधिकांश देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 से 67 साल के बीच है. यह वो समय है जब कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र को अलविदा कह आरामदायक जीवन जीने की अपनी चाहत को पूरा करने निकल पड़ते हैं.