आपको मालूम है पितृदोष के कारण महिलाओं को क्या परेशानियां आती हैं? जानें

पितृदोष केवल पुरुषों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह स्त्रियों के जीवन में भी कई संकट और परेशानियाँ उत्पन्न कर सकता है.

पितृदोष के कारण एक महिला अपने जीवन में किन-किन परेशानियों का सामना करती है? आइए विस्तार से जानते हैं.

यदि किसी महिला पर पितृदोष का प्रभाव होता है तो उसकी सेहत बार-बार बिगड़ती रहती है. अनेक चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी उसका इलाज नहीं मिल पाता.

पितृ दोष के प्रभाव के कारण महिलाओं को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई  प्रयासों के बाद भी उन्हें  सफलता नहीं मिलती.

कुछ महिलाओं की विवाह में देर होती है और विवाह के बाद भी उनके जीवन में अशांति बनी रहती है. कभी-कभी ऐसी स्थिति तलाक तक भी पहुँच सकती है.

पितृदोष से ग्रस्त महिलाएं पूरे मन से पारिवारिक सुख चाहती हैं, लेकिन किस्मत उन्हें वह सुकून नहीं दे पाती.

इसलिए पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए ऐसी महिलाओं को पितृ पक्ष में दान देना चाहिए और पितरों का श्राद्ध एवं तर्पण भी अवश्य करना चाहिए.

पितरों के श्राद्ध और तर्पण करने से महिलाओं के जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं, और उन्हें सुख, शांति व समृद्धि प्राप्त होती है.

पितृ दोष दूर होने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. यदि आपके जीवन में पितृ दोष के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो पितरों की शांति के लिए उपयुक्त उपाय अवश्य करें और पितृ पक्ष में विधिपूर्वक तर्पण करें.