क्या आपको पता है कैसा था देश का पहला झंडा? यहां देखिए इसकी झलक

आज भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जिसको पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था

तिरंगे में तीन रंगों के साथ ही नीले रंग का अशोकचक्र का चिन्ह दिया गया है

लेकिन 1947 से पहले भारतीय ध्वज में कई बार परिवर्तन हुए

जर्मनी में जो पहला भारत का झंडा फहराया गया वह भी तीन रंगों से बना था लेकिन आज के जैसा तिरंगा नहीं था

भारत के पहले झंडे के जरिए देश के विभिन्न धर्मों की भावनाओं और संस्कृति को समेटने की कोशिश की गई थी

इसमें हरा, पीला और लाल रंग इस्तेमाल किया गया था, जो कि इस्लाम, हिंदुत्व और बौद्ध मत को प्रदर्शित करता है

इस झंडे के बीच में देवनागरी लिपि में 'वंदे मातरम्' लिखा हुआ था