क्या आप जानते हैं 'मुर्गा' किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है? यहां जानें जवाब

दुनियाभर के सभी देशों में किसी ना किसी जानवर को राष्ट्रीय पक्षी की उपाधि दी गई है. जैसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुर्गा किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है. आज हम आपको बताएंगे कि मुर्गा को किस देश में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है.

दुनिया के सभी देश एक विशेष राष्ट्रीय पशु या राष्ट्रीय पक्षी का चयन करता है. हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है. इसी तरह 'मुर्गा' भी किसी देश का राष्ट्रीय पक्षी है. क्या आप उस देश का नाम जानते हैं?

बता दें कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी श्रीलंकाई जंगल फाउल यानि जंगलमुर्गी है. ये मुर्गी दिखने में बाकी आम मुर्गियों की तरह ही है.

जानकारी के मुताबिक पहले इसे सीलोन जंगलफाउल कहा जाता था. यह पक्षी केवल श्रीलंका के विभिन्न वन क्षेत्रों में पाया जाता है. यह मुर्गे की एक प्रजाति है. 

जंगली मुर्गे सर्वाहारी यानि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं. जंगली मुर्गे की लंबाई लगभग 35 सेमी और वजन 510-645 ग्राम होता है.

श्रीलंका के अलावा भी एक देश में मुर्गी को राष्ट्रीय पक्षी कहा जाता है.

श्रीलंका के अलावा यूरोपीय देश फ्रांस का राष्ट्रीय पक्षी मुर्गा ही है. यहां गैलिक रूस्टर यानि एक किस्म के जंगली मुर्गे को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है.