क्या आपको पता है भारत के किन-किन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा जंगल? यहां जानें

मध्य प्रदेश को भारत का "वन प्रदेश" भी कहा जाता है, यह राज्य अपने विशाल वन क्षेत्र के लिए जाना जाता है.

मध्य प्रदेश में लगभग 77,486 वर्ग किलोमीटर (लगभग 25% भूमि क्षेत्र) का वन क्षेत्र है.

छत्तीसगढ़ का वन क्षेत्र भी काफी विस्तृत (Detailed) है, जो कि भारत के कुल वन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

छत्तीसगढ़ में लगभग 55,540 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 44% है.

अरुणाचल प्रदेश उत्तर-पूर्व भारत का एक महत्वपूर्ण वन क्षेत्र है, जहां की भौगोलिक विविधता और ऊंचाई की वजह से विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव-जंतु पाये जाते हैं.

अरुणाचल प्रदेश में लगभग 66,300 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 82% है.

हिमाचल प्रदेश भी अपने घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, जो उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में फैले हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में लगभग 37,033 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 66% है.

महाराष्ट्र का वन क्षेत्र भी काफी महत्वपूर्ण है, जो राज्य के कई हिस्सों में फैला हुआ है.

महाराष्ट्र में लगभग 61,940 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 20% है.