क्या आप जानते हैं धरती पर मरने वाला सबसे पहला व्यक्ति कौन था

धरती पर सबसे पहले व्यक्ति के जन्म बारे में धर्मग्रंथों में अनेक कहानियां एवं मान्यताएं प्रचलित हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है  धरती पर मरने वाला पहला व्यक्ति कौन होगा?, चलिए बताते है.

हालांकि सबसे पहले मरने वाले व्यक्ति का कोई वैज्ञानिक  प्रमाण नहीं है , लेकिन कई धारणाएं हमारे सामने आती हैं.

हिंदू धर्म में पुनर्जन्म की अवधारणा पर विश्वास रखा जाता है परंतु सबसे पहली मृत्यु से जुड़ी कोई बात नहीं कही गई है.

कई लोगों का मानना है कि सबसे पहले मरने वाली एक महिला थी, जो प्रसव के दौरान मर गई थीं.

ईसाई धर्म में पहली मृत्यु आदम और हव्वा की कहानी से जुड़ी है.

बाइबल के अनुसार, आदम और हव्वा के बेटे काईन ने अपने भाई की हत्या की थी, जिसे ही पहली मौत माना जाता है.

इस्लाम धर्म में हाबिल को पहला मृत व्यक्ति माना जाता है.

बौद्ध धर्म में भी हिंदू धर्म की तरह जीवन और मृत्यु को सतत प्रक्रिया माना जाता है.