क्या आप जानते हैं सांप और बिच्छू में से किसका जहर होता है ज्यादा खतरनाक? जानें

दुनियाभर में सांप को सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला जानवर माना जाता है. लेकिन नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक दुनिया में सांपों की 3000 से ज्यादा प्रजातियां हैं.

इनमें से 600 प्रजातियां ऐसी हैं, जिन्हें खतरनाक और जहरीला माना जाता है.

वहीं इनमें से 200 सांप की प्रजाति ऐसी हैं, जिनके काटने से इंसानों की तुरंत जान जा सकती है या उनके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता हैं.  

बारिश के मौसम में बिच्छू का निकलना बहुत आम बात होती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या बिच्छू के काटने से इंसान की मौत हो सकती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक बिच्छू के डंक में वास्तव में जहर होता है. बिच्छू का जहर न्यूरोटॉक्सिन्स से भरपूर होता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है.

इतना ही नहीं बिच्छू के जहर का प्रभाव उनकी प्रजाति और डंक की तीव्रता पर निर्भर करता है. इसके अलावा कुछ प्रजातियों का जहर सांप से भी ज्यादा खतरनाक होता है. हालांकि सभी बिच्छू खतरनाक नहीं होते हैं.

दुनियाभर में बिच्छुओं की 2,500 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 30 प्रजातियां ही जहरीली और खतरनाक होती हैं.

जानकारी के मुताबिक कुछ प्रजाति के बिच्छू का डंक किसी भी व्यक्ति को पैरालाइज तक कर सकता है, लेकिन सभी प्रजाति के बिच्छू खतरनाक नहीं होते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक जो 40 पीसीज की प्रजाति होती है, वह बहुत खतरनाक होती है. इसके अलावा ये सच है कि बिच्छू के डंक का दर्द असहनीय होता है.  

बिच्छू और सांप दोनों का जहर खतरनाक माना जाता है. लेकिन दुनियाभर में सांपों की कुछ प्रजातियां ज्यादा जहरीली होती हैं, जिनके डंसने भर से इंसान की मौत हो जाती है.

हालांकि दुनियाभर में सापों के डंसने से होने वाली मौतों की संख्या बहुत ज्यादा है, वहीं बिच्छू के डंक मारने से होने वाली मौतों की संख्या कम है.