क्या आप जानते है, क्यों विंबलडन के लोग स्नैक्स में खातें है स्ट्रॉबेरी और क्रीम !
विंबलडन अपने टेनिस टूर्नामेंट के साथ साथ यूनिक स्ट्रॉबेरी क्रीम स्नेक के लिए भी जाना जाता है.
जहां पूरी दुनिया टेलीविजन या मैच देखते समय ड्रिंक्स स्नैक्स करना पसंद करते है वहीं विंबलडन के लोग स्नैक्स में स्ट्रॉबेरी और क्रीम खाना पसंद करते है.
विंबलडन में स्ट्रॉबेरी और क्रीम की परंपरा टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती समय से चली आ रही है.
इसकी शुरुआत 1877 के पहले टेनिस टूर्नामेंट से हुई थी ,तभी से ये रिवाज़ चल आ रहा है.
19 वीं सदी में जब इसकी शुरुआत हुई तब स्ट्रॉबेरी एक मौसमी फल था जो जून जुलाई में आसानी से उपलब्ध हो जाता था.
हर साल विंबलडन में क़रीब 28,000 किलो स्ट्रॉबेरी और 10,000 लीटर क्रीम की खपत होती है.
यह ठंडे मौसम का फल है इसीलिए इसकी खेती के लिए 15- 25 डिग्री सेल्सियस तापमान उचित रहता है.
स्ट्रॉबेरी क्रीम मिश्रण की शुरुआत हेनरी अष्टम के दरबार के उच्च पदाधिकारी "कार्डिनल थॉमस वोल्सी" ने की थी.
2023 में, भारत ने 7,528 किलोग्राम ताजा स्ट्रॉबेरी का आयात किया, जिसका मूल्य 62.83K डॉलर था.