क्या सच में घोड़े का पेशाब पीकर दूर हो जाती है शराब की लत? जानें क्या है इसके पीछे का सच!
सोशल मीडिया पर आए दिनों अजीबो-गरीब ट्रेंड वायरल होते रहते हैं. ऐसे ही ट्रेंड्स में से एक है घोड़े का पेशाब पीकर शराब की लत से छुटकारा पाना.
लंबे वक्त से इंटरनेट पर तरह तरह की चर्चा हो रही है कि घोड़े का पेशाब पीने से शराब की लत छूट जाती है. हालाकि कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे अंधविश्वास का नाम दे रहे है.
इस ट्रेंड के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये वैज्ञानिक तौर पर सच है या नहीं. डॉक्टरों की माने तो इसके पीछे किसी तरह की साइंटफिक प्रमाण नहीं है, बल्की ये सेहत के लिए हानिकारक है.
जो लोग लंबे समय से ऐसी लतों के शिकार होते हैं वो अकसर ही झटपट इलाज की तलाश में होते हैं. ऐसे में जब उन्हें कोई इस तरह का आसान नुस्खा मिल जाए उसी पर निर्भर हो जाते हैं.
केवल एक चीज पी लेने से शराब पीने जैसी मानसिक और शारीरिक लत नहीं जाती, इसके लिए साइकोथेरैपी, काउंसलिंग, मेडिकल ट्रीटमेंट और फैमिली सपोर्ट की काफी जरूरत पड़ती है.
डॉक्टर कहते हैं कि घोड़े का पेशाब पीने से कोई फायदा नहीं बल्की आपके शरीर को ढ़ेरों नुकसान होते हैं.
इसे पीने से आपको फूड प्वॉइजनिंग, इंफेक्शन, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, किडनी-लिवर पर गंभीर प्रभाव, इम्यून सिस्टम कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.
नशे की लत एक काफी गंभीर समस्या है, जिसका इलाज वैज्ञानिक पद्धति से ही संभव हो सकता है. इसलिए इंटरनेट पर वायरल नुस्खों से दूर रहना ही बेहतर है.
घोड़े की पेशाब पीने से किसी भी हाल में शराब की लत से छुचकारा नहीं मिलता है. आगर आप या आपके आसपास कोई इस लत से परेशान है तो डॉक्टर को संपर्क करना अच्छा होगा.