पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका!
टहलना दिल की सेहत और ओवरऑल फिटनेस के लिए काफी उपयोगी माना जाता है.
अचानक वॉक का समय या स्पीड बढ़ाने से घुटनों के टिशू पर दबाव बढ़ सकता है.
जरूरत से ज्यादा चलने पर घुटनों और सॉफ्ट टिशू में घर्षण और स्ट्रेस बढ़ता है.
ओवरयूज से आईटी बैंड सिंड्रोम और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं.
स्टडीज के मुताबिक, लेवल वॉकिंग के दौरान घुटनों पर बॉडी वेट का लगभग 261% दबाव पड़ता है.
अगर आप 2-3 हजार कदम से सीधे 10-15 हजार कदम चलने लगेंगे, तो जोड़ों में दर्द और अकड़न होगी.
शरीर के हर 10 पाउंड वजन बढ़ने पर चलने के दौरान घुटनों पर 60 पाउंड का एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है.
अधिक वजन और लगातार मैकेनिकली दबाव से जोड़ों का कुशन (कार्टिलेज) घिस सकता है.
अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे वॉकिंग बढ़ाएं, सही जूते पहनें और मसल्स स्ट्रेंथ पर ध्यान दें.