कुत्ते के मांस पर बैन लगाने वाला बना पहला देश, अब होगी सजा
दुनिया में अजीबो-गरीब परंपराएं देखने को मिलती हैं, और उन्हीं में से एक है कुत्ते का मांस खाना. कुछ देशों में इसे पारंपरिक भोजन माना जाता है, लेकिन अब इस पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है
दक्षिण कोरिया ने कुत्ते के मांस के व्यापार और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है
दक्षिण कोरियाई संसद ने यह कानून जनवरी 2024 में पारित किया, जिसे 2027 तक पूरी तरह से लागू किया जाएगा. इस कानून के तहत अब कुत्ते को मारना, उसका मांस बेचना या खाना गैरकानूनी होगा
इस कानून का उल्लंघन करने वालों को 3 साल की जेल और 30 मिलियन वॉन (करीब 18 लाख रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है
सरकार ने यह कदम पशु अधिकार संगठन और अंतरराष्ट्रीय दबाव को ध्यान में रखते हुए उठाया है
अब यह उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से न सिर्फ पशु अधिकारों की रक्षा होगी, बल्कि कुत्तों के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ेगी
यह कदम मानवता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है