ड्रिप इरिगेशन, कम पानी में ज्यादा फसल कैसे पाएं?

भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन आज भी लाखों किसान सही सिंचाई तकनीक और पानी के उपयोग के अभाव में खेती से भरपूर लाभ नहीं कमा पाते हैं

 आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जो खेती में पानी की अहमियत को समझाते हैं और कमाई बढ़ाने में मदद करते हैं

ड्रिप इरिगेशन  ड्रिप इरिगेशन यानी बूंद-बूंद सिंचाई की तकनीक से पानी की काफी बचत होती है. इससे पौधों को सीधा जड़ तक नमी मिलती है और फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है

मल्चिंग तकनीक   मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग यानी खेत की मिट्टी को कवर करना बहुत फायदेमंद होता है. इससे वाष्पीकरण कम होता है और पानी की खपत घटती है

वाटर हार्वेस्टिंग   वर्षा जल संचयन  की व्यवस्था खेतों के पास जरूर होनी चाहिए. इससे सिंचाई के लिए पानी मिल सकता है और बोरवेल पर निर्भरता कम होती है

 समय पर सिंचाई हर फसल की जरूरत के अनुसार ही सिंचाई करें. ज्यादा या कम पानी देने से फसल खराब हो सकती है. मिट्टी की नमी और मौसम का ध्यान रखते हुए ही सिंचाई करें

 फसलों का चुनाव उन फसलों को उगाएं जिनमें पानी की खपत कम हो लेकिन बाजार में मांग ज्यादा हो, जैसे कि बाजरा, तिल, मूंग, उड़द आदि

 फार्म मैनेजमेंट ऐप्स आजकल कई मोबाइल ऐप्स और पोर्टल्स किसानों को खेत की स्थिति, मौसम, सिंचाई और पोषण की सही जानकारी देते हैं. इसका इस्तेमाल करके सिंचाई योजनाओं को स्मार्ट तरीके से संचालित किया जा सकता है

इसलिए खेती में पानी की भूमिका केवल फसलों को जीवित रखने की नहीं, बल्कि मुनाफे की भी है. अगर पानी का सही और वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाए, तो किसान कम पानी में भी भरपूर कमाई कर सकते हैं