हलवाई स्टाइल ड्राई फ्रूट मिठाई अब घर पर बनाएं
बाजार की महंगी और मिलावटी मिठाइयों को कहें बाय, घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल केसर ड्राई फ्रूट रोल बेहद कम बजट में.
पैन में दूध, केसर (या पीला रंग), मिल्क पाउडर/मावा और चीनी डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार पकाएं.
जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और मावे की तरह बाइंड हो जाए, तो गैस बंद कर इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
काजू, बादाम, पिस्ता, कद्दू के बीज, नारियल बूरा, इलायची और चीनी/गुड़ को बारीक काट या दरदरा पीस लें.
ड्राई फ्रूट मिश्रण में 1-2 चम्मच मलाई या कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर बाइंड करें और छोटे बेलनाकार रोल तैयार करें.
गुनगुने मावे के डो को बटर पेपर पर रखें और बेलन की मदद से 1/4 इंच मोटी चौकोर शीट के रूप में फैलाएं.
मावे की शीट पर ड्राई फ्रूट्स की फिलिंग रखकर बटर पेपर की मदद से दबाते हुए एक टाइट रोल तैयार कर सील करें.
रोल पर चांदी का वर्क लगाएं और बटर पेपर में लपेटकर 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें.
रोल सेट होने के बाद तेज चाकू से गोल या तिरछे स्लाइस काटें; आपकी शुद्ध और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट मिठाई तैयार है.