आयुर्वेद का 'रसराज' आंवला! जानें ठंडियों में खाने के 5 अद्भुत फायदे
सर्दियों में बाज़ारों में मिलने वाला आंवला, आयुर्वेद में रसराज कहलाता है.
यह कई शारीरिक समस्याओं का शत्रु है.
आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को कई गुना बढ़ा देते हैं.
रोजाना एक आंवला खाना सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों का आसान और सस्ता उपाय है.
अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी आंवला से दूर हो जाती है. यह आंतों को साफ रखता है और भोजन पचाता है.
आंवला लिवर को डिटॉक्स करके शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर निकाल देता है.
सुबह खाली पेट इसका रस पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है.
इसके एंटी-एजिंग गुण झुर्रियां कम करते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाते हैं.
बालों का झड़ना, सफेद होना और रूसी की समस्या भी आंवला से जड़ से खत्म हो जाती है.
आंवला तेल या चूर्ण लगाने से बाल घने, काले और चमकदार बनते हैं.
इसमें विटामिन ए और कैरोटिनॉइड होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं.
आंवला ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है.
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लिए आंवला प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है.
आंवले का सेवन कच्चा, मुरब्बे, चूर्ण और जूस के रूप में किया जा सकता है.
अपनी पसंद के तरीके से इसे रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करें.