45 दिनों तक रोज 1 केला खाने से क्या होगा?

केला सिर्फ भूख ही नहीं मिटाता, बल्कि लगातार 45 दिनों तक रोज एक केला खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

एक मध्यम आकार के केले में डाइटरी फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-B6, विटामिन-C, मैग्नीशियम और प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं.

केले में मौजूद फाइबर मल त्याग को नियमित करता है. रोज एक केला खाने से कब्ज और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है.

शुगर वाले स्नैक्स के विपरीत, केला शरीर को संतुलित और तुरंत ऊर्जा देता है. इससे वर्कआउट और रोजमर्रा के कामों में स्टैमिना बढ़ता है.

पोटेशियम से भरपूर केला ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह हृदय और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहतरीन है.

फाइबर के कारण केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है. इससे बाहर का तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने की इच्छा कम होती है.

अक्सर लोग दिनभर के जरूरी पोषक तत्व नहीं ले पाते. रोज एक केला खाने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी आसानी से पूरी होती है.

एक्सरसाइज या खेलकूद से पहले और बाद में केला खाना मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है और शरीर को एक्टिव रखता है.

अत्यधिक मात्रा में केला खाने से कैलोरी बढ़ सकती है. किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए.

डायटीशियन श्वेता नाकरा के अनुसार, किसी एक सुपरफूड के बजाय संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली से ही स्थायी सेहत मिलती है.