Elon Musk लेकर आए बच्चों के लिए नया AI, जानें क्या है खास

मस्क ने इस परियोजना की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी कि उनकी AI स्टार्टअप अब बच्चों के लिए एक खास AI चैटबॉट ‘Baby Grok’ पर काम कर रही है.

मस्क ने साफ किया कि यह मौजूदा चैटबॉट Grok से बिल्कुल अलग होगा. इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित डिजिटल सहायता देना है ताकि उन्हें अनुचित सामग्री से उन्हें दूर रखा जाए.

 आख़िर क्या है Baby Grok?

Baby Grok एक ऐसा AI चैटबॉट होगा जिसे खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है. यह बच्चों को उनकी उम्र के मुताबिक जवाब देगा और वयस्क या विवादास्पद विषयों से पूरी तरह बचाव करेगा. 

इसका मकसद है कि बच्चे एक सीमित, सुरक्षित और सीखने लायक डिजिटल वातावरण में संवाद कर सकें और हानिकारक सामग्री से दूर रहें.

Baby Grok की खास बातें * एज-फ्रेंडली कंटेंट * पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स * एक साधारण यूज़र इंटरफेस जो बच्चों के लिए सहज हो. * शैक्षणिक और इंटरेक्टिव मॉड्यूल्स जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका दें.

हाल ही में कई AI चैटबॉट्स पर ये आरोप हैं कि उन्होंने नाबालिगों को असंगत या गुमराह करने वाली जानकारी दी. इसके चलते AI टेक्नोलॉजी की सुरक्षा, मानसिक प्रभाव और गोपनीयता को लेकर कई बहसें हुई हैं. 

Elon Musk के Baby Grok को इन्हीं चिंताओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ये Age friendly है और पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स कि वजह से माता-पिता इसे मॉनिटर कर सकते हैं.

इस कदम के जरिए xAI न केवल बच्चों के लिए एक सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है, बल्कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डिजिटल सेफ्टी के लीडर के रूप में खुद को स्थापित करना चाहता है.