बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री, सैयारा बनी फैंस की पहली पसंद
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने प्री टिकट सेल में खूब दम दिखाया और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट देखते हुए इसके धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.
मोहित सूरी के निर्देशिन में बनी फिल्म 'सैयारा' का क्रेज दर्शकों में बना हुआ है. यह फिल्म 18 जुलाई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने प्री टिकट सेल में गदर मचाया. फिल्म को फर्स्ट डे देखने की होड़ मची हुई है. सैयारा ने पहले दिन ही एडवांस बुकिंग में 9.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक 'सैयारा' देश भर में 2D फॉर्मेट में पहले दिन 3 लाख 80 हजार 847 टिकटों की प्री बुकिंग हुई है.
इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.वही ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल से कमाई 12.49 करोड़ रुपये है.
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टाररर इस फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की फिल्मों को धूल चटा दी. ये पहले ही 'केसरी चैप्टर 2' और 'जाट' को पीछे छोड़ चुकी है.
यहां तक कि आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' को पीछे 'सैयारा' 2025 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल्स में आ गई है.
आशिकी 2 निर्देशन के लिए फेमस मोहित सूरी ने अब 'सैयारा' का डायरेक्शन किया है.
अहान पांडे और अनीत पड्डा इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म प्यार, हार्ट ब्रेक और इमोशंस से भरी है.