आंखों में जलन और भारीपन को 'आई पामिंग' के अभ्यास से इस थकान को दूर किया जा सकता है.
'आई पामिंग' को आंखों की थकान दूर करने का सबसे आसान और असरदार प्राचीन योग तकनीक बताता है.
आई पामिंग से स्क्रीन की नीली रोशनी से होने वाला तनाव कम होता है और थकी हुई मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं.
इसके नियमित अभ्यास से सिरदर्द और माथे का भारीपन दूर होता है. रात में अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है.
सबसे पहले आराम से सीधे बैठ जाएं. दोनों हथेलियों को तेजी से रगड़कर गर्माहट लाएं.
आंखें पूरी तरह बंद कर लें. अब हथेलियों को कप जैसा गोल करके आंखों पर इस तरह रखें कि कोई दबाव न पड़े.
ध्यान दें कि नाक को सांस लेने की पूरी जगह मिले और चारों तरफ से रोशनी न आए. कोहनी को टेबल या घुटनों पर टिका लें.
कंधे और चेहरे को ढीला छोड़कर धीमी-गहरी सांस लें. दिमाग में सिर्फ गहरा काला रंग देखने की कोशिश करें.
बस 1 से 5 मिनट तक ऐसा करें. दिन में तीन-चार बार पामिंग करने से सेहत में सुधार दिखने लगता है.
ऑफिस में ब्रेक के दौरान, बच्चों को पढ़ाई के बाद या रात को सोने से पहले इसका अभ्यास कभी भी किया जा सकता है.